सासाराम, फरवरी 23 -- डेहरी, एक संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर शराब की बिक्री शहर से गांव तक धड़ल्ले से जारी है। शराब कारोबारी पुलिस के साथ आंख-मिचौली का खेल रहे हैं। सड़क व रेल मार्ग के अलावे सोन नद में नाव के सहारे भी देसी-विदेशी शराब की खरीद बिक्री जारी है। रविवार की शाम डेहरी नगर थाना , मुफस्सिल थाना व डालमियानगर थाना की पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानो पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब लदे एक टेंपो, बाइक व चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...