डेहरी ईओ मर्डर: हत्या में ड्राइवर के साथ कौन-कौन थे? जांच को बनी एसआईटी, औरंगाबाद एसपी लीड करेंगे
सासाराम, अगस्त 3 -- बिहार के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड की जांच अब विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगा। मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने इस बहुचर्चित मामले की निष्पक्ष, वैज्ञानिक और त्वरित जांच के लिए आठ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। इस टीम में रोहतास जिले के तीन पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि विमल कुमार की हत्या में आरोपित ड्राइवर के साथ कौन-कौन मौजूद था।एसआईटी में कौन-कौन आईजी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक अगस्त को औरंगाबाद के बारूण में डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई, जब वह डेहरी से पटना जा रहे थे। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा को एसआईटी का प्रभारी बनाया गया है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.