सासाराम, जनवरी 27 -- डेहरी, हिन्दुस्तान टीम। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को डेहरी अनुमंडल के अंतर्गत विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शाहाबाद डीआईजी कार्यालय में डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने झंडोत्तोलन किया। बीसैप दो परिसर में कमांडेंट लिपि सिंह ने झंडोतोलन किया व परेड की सलामि ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाइन में एसपी रौशन कुमार ने तिरंगे झंडे को सलामी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...