हापुड़, मई 14 -- देहरा क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न विवाद के बाद पुलिस प्रशासन एवं साठा-चौरासी विकास मंच की पहल पर आयोजित तीसरी बैठक में दोनों पक्षों ने सौहार्द, भाईचारा और क्षेत्र की ऐतिहासिक एकता को हर हाल में बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी सहमति बनी कि माहौल बिगाड़ने वाले और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी।

बैठक का शुभारंभ बैठक का शुभारंभ देहरा गांव के संस्थापक वंशज चौधरी हनीफ राणा ने किया। उन्होंने कहा कि साठा हमारा परिवार है और देहरा सदियों से बड़े भाई की भूमिका निभाता आया है। यही कारण है कि भाईचारे की परंपरा के प्रतीक के रूप में यहां पगड़ी बांधने की परंपरा आज भी कायम है।

सांस्कृतिक विरासत उन्होंने बताया कि देहरा गांव सूर्यवंशी गुहिल वंश के र...