रांची, अप्रैल 27 -- खूंटी, संवाददाता। मुरहू थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में शनिवार रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमार बाजार, मुरहू निवासी 21 वर्षीय जोहन मुंडू के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, फायर किया हुआ बुलेट का खोखा और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। यह जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने दी। घर पर 8 से 10 अपराधियों ने बोला था हमला:एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार रात 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने डेहकेला गांव निवासी केदार अहीर के घर पर धावा बोल दिया था। अपराधियों ने घर पहुंचकर मारपीट की और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान केदार अहीर के पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.