नई दिल्ली, मार्च 1 -- झीलों की नगरी उदयरपुर राजस्थान के सबसे खूबसूरत और रोमांटिक शहरों में से एक है। अरावली की पहाड़ियों से घिरा यह शांत और सुंदर शहर अपने भव्य महलों, शांत झीलों और इतिहास के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। उदयपुर की पिछोला झील के बीच में फेमस ताज लेक पैलेस है और इस झील पर नाव की सवारी सबसे फेमस है, खासतौर से सूर्यास्त के समय। बहुत से लोग यहां पर रॉयल लाइफ को एंजॉय करने के लिए आते हैं। घूमने फिरने से ज्यादा ये जगह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। क्या आप जानते हैं कि ये जगह वेडिंग के लिए क्यों फेमस होती जा रही है? नहीं, तो आइए जानते हैं 5 कारण- यह भी पढ़ें- जयपुर-उदयपुर की होली होती है सबसे निराली, इस बार देख आएं यहां का खास सेलिब्रेशन 1) मेहमाननवाजी और लग्जरी- किसी भी शादी का सबसे जरूरी भाग जो मेह...