गंगापार, फरवरी 17 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा अब बुधवार 18 फरवरी से आयोजित की जाएगी। ऐसे में विभिन्न परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के एक दिन पूर्व डेस्क स्लिप व शिक्षक ड्यिूटी चार्ट तैयार करने में जुटे रहे। बीएनटी इंटर कॉलेज मेजारोड के प्रधानाचार्य दीपक पांडेय ने बताया कि उनके केंद्र पर कुल 10 स्कूलों के 784 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी है, जिसमें हाई स्कूल के 385 व इंटर के 399 छात्रों की परीक्षा होगी। सारी व्यवस्थाएं पूर्ण है। बता दें कि मेजा व उरुवा विकास खंड में यू पी बोर्ड से कुल 20 केन्द्र बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...