रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के कई धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर को मानक से अधिक ध्वनि पर उतार दिया गया। बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस और मेयर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इन धार्मिक स्थल को पूर्व में भी नोटिस किए गए थे। रुद्रपुर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन को लेकर नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की गई। जांच में जहां निर्धारित डेसिबल से अधिक ध्वनि पाई गई, वहां लाउडस्पीकर उतरवाए गए और संबंधित प्रबंधन को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि बीते कुछ समय से नगर क्षेत्र के कई वार्डों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ धार्मिक ...