बागेश्वर, मार्च 19 -- कौसानी। लक्ष्मी आश्रम कौसानी में स्व़ डेविड हॉपकिंस को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों, चिंतकों, गांधीवादी विचारकों और पर्यावरणविदों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि डेविड हॉपकिंस के आश्रम में बिताए गए 40 वर्षों के अनुभवों पर एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। साथ ही आश्रम की वेधशाला का नाम उनके सम्मान में 'डेविड हॉपकिंस' रखा जाएगा। ज्ञात हो कि डेविड हॉपकिंस का नौ मार्च को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से सरयू संगम पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...