बागेश्वर, मार्च 9 -- उत्तराखंड लोक वाहनी ने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम से जुड़े डेविड हॉकिन्स के 78 साल की उम्र में निधन पर शोक जताया है। भूगोल के विद्यार्थी होने के कारण डेविड को प्रकृति, पर्यावरण और पहाड़ों के बदलते स्वरूप का गहरा ज्ञान था। वे केवल प्रकृति के दर्शक नहीं थे, बल्कि उसके सजग प्रहरी भी थे। उनके निधन पर पूरन तिवारी, जंग बहादुर थापा, अजयमित्र, बिशन दत्त जोशी, दयाकृष्ण कांडपाल, अजय मेहता, हारिश, रेवती बिष्ट आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...