नई दिल्ली, अगस्त 18 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। उन पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। सिडनी की एक अदालत में सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि उन्होंने एक रैंडम ब्रेथ-टेस्टिंग सेंटर के पास पहुंचते समय एक यात्री के साथ सीट बदलने की कोशिश की थी। वार्नर को मंगलवार को वेवरली स्थानीय अदालत में सजा सुनाई गई। उन्होंने पिछले महीने ईस्टर रविवार को हुई इस घटना में अपना जुर्म कबूल कर लिया था। ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, वार्नर के ब्लड में अल्कोहल की मात्रा कानूनी सीमा से दोगुनी से अधिक पाई गई थी।तीन गिलास शराब पी और परिवार को लेकर चल दिए अदालत में सुनवाई के दौरान बताया गया कि वार्नर ईस्टर की छुट्टियों में पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए अपने घ...