नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- गुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मैच की आखिरी गेंद पर एक रन से शिकस्त दी। इस संस्करण में गुजराज टाइटंस की पहली जीत है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की लगातार मैचों में जीत के बाद पहली हार है। इस मैच में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली, तो वही शुभमन गिल 70 रनों की पारी खेलकर गुजरात को 200 के पार पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में कुल चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि दमदार पारियों के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच के लिए राशिद खान को चुना गया, जिन्होंने हाईस्कोरिंग मुकाबले में फिफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी चटकाए।राशिद खान बने प्लेयर ऑफ द मैच गुजरात टाइटंस के स्टार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.