अहमदाबाद, फरवरी 23 -- भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 मुकाबले में स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को साउथ अफ्रीका की टीम ने कैसे बेअसर किया? इस रणनीति के बारे में आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने मैच के बाद बताया, जो प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिये बस शांत दिमाग, सीमित मूवमेंट और मजबूत इरादे की जरूरत थी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रविवार को इस अहम मुकाबले में 76 रन से हराया। फॉर्म में चल रहे वरुण चक्रवर्ती भारत के 'ट्रंपकार्ड' माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिये। मिलर (35 गेंदों में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (29 गेंदों में 45 रन ) ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की। मिलर ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा ,'' मुझे लगता है कि यह पक्का करने के बारे में है कि अगर वह खराब गेंद डालता है तो हम उसे दूर खेल सकें। गेंद ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.