नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने आखिरकार आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार, 8 अप्रैल को जीटी ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। जब दिल्ली को आखिरी 2 गेंदों पर 2 रनों की दरकार थी, तो किसी को नहीं लगा था कि गुजरात यहां से मैच जीत सकता है, मगर डेविड मिलर की एक गलती ने सारे समीकरण बदल दिए और जीटी ने यह मैच एक रन से जीता। आखिरी गेंद पर जब दिल्ली को 1 गेंद पर 2 रन की दरकार थी तो शुभमन गिल और गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बीच लंबी बातचीत हुई। यह बातचीत रंग लाई और गुजरात ने आखिरी गेंद पर बिना कोई रन दिए मैच को अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- अक्षर पटेल के इस जेस्चर ने जीता दिल, टूटे-बिखरे डेविड मिलर को ऐसे संभाला- VIDEO डेविड मिलर ने जब 5वीं गेंद पर एक रन लेने से इनकार किया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.