नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (जीटी) का आईपीएल 2026 में जीत का खुल गया गया है। जीटी ने बुधवार को टूर्नामेंट के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (जीटी) पर एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। जीटी ने गिल (70), जोस बटलर (52) और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतक की बदौलत 210/3 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में डीसी ने अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन जुटाए। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 92 और पथुम निसांका ने 41 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर 20 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें तीन चौके और तीन सिक्स हैं। एक समय लगा कि मिलर डीसी को जीत की दहलीज पार करा देंगे लेकिन फिर बाजी पलट गई। उन्होंने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से इनकार कर दिया, जो दिल्ली को भारी पड़ा। आखिरी गेंद ...