नई दिल्ली, अगस्त 12 -- दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को जीतकर अपने करियर का शानदार अंत करना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम घरेलू प्रशंसकों के सामने यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहेगी। यह टूर्नामेंट अगले साल अक्टूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। आईपीएल सहित कई घरेलू फ्रेंचाइजी लीग में खेल चुके 37 वर्षीय मिलर ने यह भी कहा कि उन्हें मध्य क्रम के बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका पर गर्व है। यह भी पढ़ें- बल्लेबाज स्पिन के आगे क्यों हो जाते हैं पस्त? कपिल देव ने BCCI को दी सलाहट्रॉफी जीतना चाहता हूं सीमित ओवरों के क्रिकेट के विशेषज्ञ मिलर ने जियो स्टार से कहा, ''मैं 2027 विश्व कप के लिए बहुत उत्सुक हूं। मेरे लिए, यह एक ऐसा लक्ष्य है जिसे मैं हासिल करना...