नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- डेविड मिलर और प्रसिद्ध कृष्ण। एक का अतिआत्मविश्वास टीम की हार की वजह बन गया तो दूसरा अपने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरकर आखिरी ओवर में मैच जिता गया। आईपीएल 2026 में बुधवार को गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। डेविड मिलर दिल्ली कैपिटल्स को लगभग जिता ही चुके थे। प्रसिद्ध कृष्ण के आखिरी ओवर में 2 गेंदों पर जीत के लिए 2 रन जरूरी थे लेकिन पांचवीं गेंद पर मिलर ने जानबूझकर सिंगल नहीं लिया। उन्हें भरोसा था कि अगली गेंद पर वह 2 या उससे ज्यादा रन बना लेंगे। ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर मिलर की आलोचनाएं भी हो रही हैं। लेकिन यही तो क्रिकेट की अनिश्चितता है। 'कभी नाव गाड़ी पर कभी गाड़ी नाव पर' वाली कहावत चरितार्थ हो गई। 4 साल पहले यही डेविड मिलर थे और सामने गेंदबाज भी प्रसिद्ध कृष्ण ही थे। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.