नई दिल्ली, मार्च 18 -- डेल टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान गुपचुप तरीके से अपने ग्लोबल कर्मचारियों की संख्या में लगभग 11,000 की कटौती की है। यह इस बात का संकेत है कि एआई सर्वर निर्माता कंपनी लागत कम करने के लिए बाहरी भर्तियों को सीमित कर रही है। हालांकि डेल ने छंटनी के बारे में कोई बड़ी सार्वजनिक घोषणा नहीं की लेकिन कंपनी ने वार्षिक रिपोर्ट में जो आंकड़े दिए हैं उससे छंटनी की तस्वीर साफ हो जाती है। यह भी पढ़ें- 1085 इलेक्ट्रिक बस बनाने के मिले थे ऑर्डर, पस्त रहा शेयर, अब जबरदस्त बाउंसबैकक्या कहा कंपनी ने? वार्षिक रिपोर्ट में डेल ने बताया कि वर्कफोर्स कटौती उसके कुल कर्मचारियों का लगभग 10 प्रतिशत है, जिससे कर्मचारियों की संख्या जनवरी 2025 में लगभग 1,08,000 से घटकर 31 जनवरी 2026 तक लगभग 97,000 हो गई है। कंपनी ने छंटनी मुआवजे पर 569 ...