सिमडेगा, अप्रैल 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के डेली मार्केट स्थित पप्पू टी स्टॉल में देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी करने और आग लगाने की घटना प्रकाश में आई है। बताया गया कि घटना के समय दुकान बंद था। जिसका फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आग कुछ समय तक दुकान में जलती रही, जिससे दुकान में रखा फ्रिज आंशिक रूप से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा दुकान में रखे कई अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं दुकान से खाने-पीने की कई वस्तुएं गायब हैं, जिससे चोरी की आशंका भी जताई जा रही है। संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...