आगरा, मार्च 18 -- नगर निगम में किसी देश या अपने देश के किसी राज्य का कोई प्रतिनिधिमंडल आता है तो मेयर विपक्ष के पार्षदों को इसकी जानकारी नहीं दी जाती। इसी को लेकर बसपा पार्षदों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पिछले दिनों नगर निगम में अमेरिकन डेलीगेशन आया था, तब भी विपक्ष को नहीं बुलाया गया। पार्षदों का आरोप है कि मंगलवार को ब्रिक्स देशों के डेलीगेशन के कार्यक्रम की सूचना भी विपक्ष को नहीं दी गई। उनका कहना है कि एक ओर मेयर सभी को साथ लेकर चलने की बात करती हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पार्षद कप्तान सिंह, रेखा भास्कर, सुहेल कुरैशी और बंटी माहौर सहित अन्य पार्षदों ने इसका विरोध जताया है। उनका कहना है कि नगर निगम के कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...