डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला
समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- समस्तीपुर। पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे चुनाव लड़ने के इच्छुक पुलिस पदाधिकारियों में नाराजगी देखी गई। सभी अभ्यर्थियों ने अपने-अपने नामांकन की तैयारी पहले से ही पूरी कर ली थी और निर्धारित समय के अनुसार शाम चार बजे तक नामांकन होना था। बताया गया कि मुजफ्फरपुर से आने वाली तीन सदस्यीय डेलिगेशन टीम के विलंब से पहुंचने के कारण पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो गई। डेलिगेशन के पहुंचने तक समय समाप्त हो चुका था और बातचीत के दौरान ही तय समय निकल गया। इसके बाद डेलिगेशन ने नामांकन लेने से इनकार कर दिया। डेलिगेशन में शामिल राम विलास प्रसाद ने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक कोई भी नामांकन नहीं हो सका है। अब नामांकन के लिए अगली तिथि तय की जाएगी। इधर, चुनाव में भाग लेने वाले पुलिस कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.