हजारीबाग, फरवरी 28 -- हजारीबाग प्रतिनिधि डेरोजियो बोर्डिंग स्कूल के परिसर में ऊर्जा और उत्साह का एक अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए हजारीबाग ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव हेमंत कुमार तथा संयुक्त सचिव रौशन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शकों के रूप में शेखर सिन्हा तथा राज शेखर सिन्हा ने ताइक्वांडो की तकनीकी बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को बताया कि ताइक्वांडो केवल एक युद्ध कला नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक अनुशासित तरीका है। उन्होंने आत्मरक्षा, एकाग्रता, अनुशासन पर विशेष जोर डाला। ताइक्वांडो मुकाबले विभिन्न आयु वर्गों के बीच रोमांचक मैच हुए, जहां छात्रों ने अपनी फुर्ती, शक्ति और ...