नई दिल्ली, जुलाई 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता डेरा मंडी क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दिल्ली सरकार ने नई योजना तैयार की है।लोक निर्माण एवं जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने छतरपुर स्थित डेरा मंडी रोड का निरीक्षण कर अधिकारियों को डेरा मंडी रोड से बांध रोड तक प्रीकास्ट आरसीसी ड्रेन बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र प्राकृतिक रूप से निचला होने और पुराने जल निकासी मार्ग बंद हो जाने के कारण हर मानसून में जलभराव होता है। फिलहाल पीटीओ पंपों से पानी निकाला जा रहा है।नई परियोजना के तहत डेरा मंडी रोड से डेरा भाटी रोड होते हुए बांध रोड तक नाला बनाया जाएगा, जहां से पंपिंग के जरिए पानी एसएसएन मार्ग नाले में छोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- Delhi News: डेरा मंडी रोड पर नहीं होगा जलभ...