चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डेरवां और पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाईन पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर रेल मंडल के डेरवां रेलवे हॉल्ट के पास पोल संख्या 354/7 तथा 354/5 के बीच में शनिवार सुबह अप लाईन पर स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। मृतक की उम्र करीब 50 साल होगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.