छपरा, मई 15 -- 25 - डेरनी थाने में शुक्रवार को पकड़े गए चोरों से बरामद सोने- चांदी के गहने दरियापुर। डेरनी पुलिस द्वारा चोरी की विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरफ्तार शातिर चोरों से शुक्रवार को पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने इन चोरों की निशानदेही पर विभिन्न जगहों से चोरी किए गए सोने- चांदी के गहने भी बरामद किए है। यह भी पढ़ें- डेरनी में बंद घर से हजारों के गहने की चोरीचोरी की घटनाओं का उद्भेदन थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि डेरनी में हुई ज्वेलरी दुकान, पिरारी डीह, बजरहा आदि जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं के बाद उसका उद्भेदन करना उनके लिए चुनौती थी लेकिन विभिन्न माध्यमों से उन्हें चोरों का सुराग मिला। इसके बाद बजरहा में ही छापेमारी कर इन घटनाओं को अंजाम देने वाले विकास कुमार 18 वर्ष,धर्मेंद्र कुमार 19 वर्ष व कमालुद्दीन 19...