छपरा, मई 31 -- दरियापुर, एक संवाददाता। डेरनी गायत्री शक्तिपीठ ऋतंभरा प्रज्ञा आश्रम में ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को 12 घंटीय जप अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जप अनुष्ठान हेतु कर्मकांड आरंभ हुआ। मुकेश कुमार ,रीता देवी व इंदु देवी को जप अनुष्ठान का संकल्प कराया गया। फिर गुरु वंदना, साधनादिपवित्रिकरण, मंगलाचरण, षट्कर्म के पश्चात् गुरु आवाहन, गायत्री आवाहन, सर्वदेव आवाहन, सर्वदेव नमस्कार, स्वस्तिवाचन किया गया। वैदिक कर्मकांड सद्गुरु मुकेश ऋषि द्वारा संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- विश्व शांति हेतु एक कुंडिए गायत्री यज्ञ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...