कौशाम्बी, जून 18 -- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्रिलोकपुर स्थित हीरा कोल्ड स्टोरेज परिसर में संचालित राघव डेयरी पर छापेमारी कर दूध का नमूना संग्रह किया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त लखनऊ एवं जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर दोपहर करीब तीन बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी गायत्री देवी ने मिश्रित दूध का नमूना लिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संग्रहित नमूने को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता बनाए रखने और मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप तिवारी ने किय...