हाथरस, जनवरी 29 -- हाथरस। उपजिलाधिकारी सासनी नीरज शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने सासनी क्षेत्र में संचालित दो डेयरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वहां से पनीर और दूध का नमूना लिया। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। एसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सासनी क्षेत्र के समामई रूहल स्थित राजीव डेयरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर डेयरी संचालक को सुधार किए जाने हेतु नोटिस जारी किया। इसके बाद जलेसर रोड सासनी स्थित बालाजी डेयरी का जायजा लिया। टीम ने यहां से मिश्रित दूध और पनीर का नमूना लिया। दोनों ही नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की लैब में भेज दिया। प्रशासन द्वारा चलाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.