मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- कांटी। सुधा डेयरी से निकलने वाले प्रदूषित पानी से कृषि योग्य भूमि के प्रभावित होने व पर्यावरणीय असंतुलन को लेकर सोमवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार सुनवाई करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में शाम चार बजे बैठक होगी। इसको लेकर बिहार स्टेट मिल्क को ऑपरेटिव फेडरेशन के प्रबंधन निदेशक समेत सुधा डेयरी मुजफ्फरपुर, पटना व अमूल डेयरी मुजफ्फरपुर व पटना के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि विधायक अजीत कुमार के साथ अन्य विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को मामले से अवगत कराया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कचरा प्रोसेसिंग प्लांट शुरू होने से लोगों को मिलेगी राहत : विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...