बागपत, फरवरी 11 -- बागपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को बागपत के यूपीएसआईडीसी में अविका डेयरी पर छापेमारी की। टीम ने रिफाइंड ऑयल और वनस्पति घी का नमूना लेते हुए 147 किलो रिफाइंड ऑयल व वनस्पति घी सीज किया। सहायक आयुक्त डीपी सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बुधवार को अविका डेयरी फूड लिमिटेड यूपीएसआईडीसी बागपत पर छापेमारी की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए रिफाइंड ऑयल एवं वनस्पति घी के नमूने लिए, साथ ही संदिग्ध प्रतीत हो रहे 147 किलो ग्राम रिफाइंड ऑयल एवं वनस्पति घी को सीज किया। डीपी सिंह का कहना है कि संग्रहित किए गए नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.