उरई, मार्च 5 -- उरई। शहर के मोहल्ला पटेल नगर में बुधवार देर शाम को शराब के लिए रुपए न देने पर कुछ युवकों ने डेयरी संचालक पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया और इतना नहीं हमलावरों ने उसकी बुलेट भी तोड़ दी। घायल डेरी संचालक को इलाज के लिए जाया गया। शहर के मुहल्ला पटेल नगर निवासी विक्रांत प्रताप सिंह राजेंद्र नगर में दूध डेयरी का संचालन करते हैं। बुधवार की रात वह डेयरी बंद करके घर जाने लगे इसी दौरान आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और शराब के लिए रुपये मांगने लगे। जब विक्रांत ने रुपये देने से मना किया तो सभी ने बेल्टों से उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। एक युवक ने चाकू निकालकर उसके पीठ पर वार कर दिया जिससे विक्रांत बुरी तरह से घायल हो गया। चीख पुकार सुन कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित विक्रांत की जेब में रखे 800 रुपये छीनकर जान से मारने की ...