बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने दिल्ली के बुराड़ी निवासी डेयरी संचालक के हत्यारोपी की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इस हत्याकांड़ में तांत्रिक समेत कई आरोपी जेल भेजे गए थे। एडीजीसी अमित खोखर ने बताया कि दिल्ली के बुराड़ी निवासी कीर्ति ने पांच जुलाई 2025 को सिंघावली अहीर थाने में अपने पति राहुल गोयल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कीर्ति ने बताया था कि उसके पति दो जुलाई को डौला गांव के तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी से 25 लाख रुपये लेने आए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस ने तांत्रिक की निशानदेही पर सूखे तालाब में दबाया गया राहुल गोयल का शव बरामद किया। राहुल की हत्या में तांत्रिक के साथ सचिन, भरत और विक्की भी शामिल रहे, जिन्होंने गोली मारकर राहुल की हत्या क...