सीतापुर, जून 10 -- ​बिसवां देहात, सम्वाददाता। सदरपुर क्षेत्र के फरदापुर जहांगीराबाद गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक डेयरी संचालक के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ​पीड़ित डेयरी संचालक राजा राम ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रहे थे, तभी चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा। चोरों ने 2.25 लाख नकद, तीन सोने की अंगूठियां, तीन जोड़ी पायल, सोने की चेन, लॉकेट और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए । यह भी पढ़ें- एक ही रात में पांच घरों में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार हुए चोर सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए। ​सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में...