डेयरी संचालक का सुराग नहीं, आरोपियों पर इनाम बढ़ाया
गाज़ियाबाद, जून 3 -- लोनी, आयुष गंगवार। लोनी थानाक्षेत्र में गोली मारकर कार में अगवा किए गए डेयरी संचालक का पांचवें दिन भी सुराग नहीं मिल पाया। वहीं पुलिस ने पांचों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आक्रोशित परिजनों ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को भी कोई परिणाम नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन करेंगे। गनौली गांव निवासी डेयरी संचालक ओंकार की खड़खड़ी अंडरपास में बाइक, चप्पल, सात खोखे व खून के निशान मिले थे। यह भी पढ़ें- लोनी से अपहृत पशु कारोबारी की बागपत से मेरठ तक तलाश गिरफ़्तारियों की खोज भाई सुरेंद्र ने गनौली निवासी गोपाल, गौरव, उसके भाई सौरभ, मोहित और गोपाल के फुफेरे भाई गौरव निवासी बादलपुर के खिलाफ ओंकार पर गोलियां बरसाकर उन्हें कार में अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही उनकी हत्या की भी आशंका जताई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.