डेयरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी
संभल, अगस्त 27 -- जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को पशुपालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई है। मिनी कृषक नंदिनी योजना के तहत जिले में स्वीकृत छह डेयरी इकाइयों में से तीन इकाइयां महिला लाभार्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं। शेष तीन इकाइयों का लाभ पुरुष पशुपालकों को मिलेगा। लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योजना के तहत चयनित लाभार्थी को स्वदेशी नस्ल की 10 गायों की डेयरी इकाई स्थापित करनी होगी। एक डेयरी इकाई की कुल लागत 23.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें 50 प्रतिशत यानी 11.80 लाख रुपये सरकार की ओर से अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। 35 प्रतिशत धनराशि बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि शेष 15 प्रतिशत राशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी। योजना का लाभ लेने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.