मथुरा, जून 18 -- खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। एक डेयरी में भंडारित 600 किलो खराब पनीर को नष्ट कराया। टीम ने बॉयलर को सील कर दिया। कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। गुरुवार को सहायक आयुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोसीकलां स्थित पनीर निर्माण इकाइयों पर कार्यवाही की गई। नगला उटावर में बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित उमर की डेयरी पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर मिलावट की संभावना पर रिफाइन्ड पॉमोलिन ऑयल, मिश्रित दूध, पीला चना दाल, का एक-एक नमूना, पनीर के दो नमूने संग्रहित कर अस्वास्थ्यकर दशाओं में भंडारित लगभग 600 किलोग्राम पनीर को नष्ट करवा बॉयलर सील कर दिया गया। यह भी पढ़ें- डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लेकर जांच को भेजा इसके अतिरिक्त...