डेयरी में घुसकर हमला, महिला समेत पांच लोग घायल, जान की धमकी
शामली, अप्रैल 8 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में चार लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक महिला, उसके पति और तीन बच्चों पर हमला कर दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करा दिया है। ग्राम इस्सोपुरटील निवासी रेखा देवी पत्नी राजपाल ने थानाध्यक्ष को सौंपी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर ही दूध की डेरी चलाती हैं। 29 मार्च की शाम करीब सात बजे उनके पति राजपाल के साथ वह डेरी पर थीं। इसी दौरान गांव के ही बाबू पुत्र नर सिंह, आकाश पुत्र बाबू, छोटा पुत्र बाबू और हिमांशु पुत्र नरेन्द्र धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि इन चारों ने रेखा देवी, उनके पति और तीन बच्चों पर जमकर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में बताया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.