गाजीपुर, अप्रैल 15 -- गाजीपुर (मुहम्मदाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के कठउत गांव में मंगलवार की रात को गांव में जा रहा एलटी तार टूटकर डेयरी फार्म पर गिर गया। बिजली का तार गिरने से डेरी फार्म में बधी नौ गायों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और लेखपाल पहुंचे। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार कठउत गांव निवासी शिवानंद राय पुत्र धर्मराज राय गांव में ही डेरी फार्म चलते थे। यहां पर वह अपने दुधारू गाय एवं पशुओं को रखते थे। मंगलवार की रात को डेरी फार्म के ऊपर से गुजरी बिजली के तार अचानक टूट कर गिरने से नौ दुधारू गायों की झुलसने से मौत हो गई। घटना को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। बुधवार की सुबह हल्का लेखपाल भी पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.