मोतिहारी, जून 20 -- मोतिहारी। मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के तहत सांसद राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया। सांसद ने कहा कि 2 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण क्षमता वाला मदर डेयरी के इस संस्थान से लगभग 66 हजार दुग्ध उत्पादक किसान जुड़े हुए हैं। हर महीनें के 3 व 13 और 23 तारीख को लगभग 26 करोड़ रुपए सीधे दुग्ध उत्पादक किसानों के खाते में भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि 150 करोड़ की लागत से इस प्लांट का विस्तार कर आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है। आधुनिक मशीनरी और नई उत्पादन लाइनें स्थापित की जा सकेंगी। सांसद ने पिपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र एवं महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान का अवलोकन किया। सांसद ने कहा क...