लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में बैंक आफ इंडिया आरसेटी द्वारा आयोजित 12 दिवसीय डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को पशुपालन, उन्नत नस्ल, आहार, रोग नियंत्रण और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि निशित मानी ने डेयरी को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। निदेशक सुरेश भगत ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। कार्यक्रम में 34 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...