गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में स्वदेशी नस्ल की गायों को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए आवेदन कि अंतिम तिथि 31 जुलाई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी पाण्डेय ने बताया कि योजना में पशुपालक को बाहरी प्रदेशों से खरीदकर 10 दुधारू स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों जैसे गीर, साहीवाल और थारपारकर की डेयरी इकाई स्थापित करनी होगी। इसके बाद पशुपालक को 11.80 लाख रुपये का अनुदान दिया जाना है। आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उनके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता और राशन कार्ड/फैमिली आईडी होना अनिवार्य है। वहीं पशुपालक के पास कम से कम 0.20 एकड़ ज़मीन शेड निर्माण के लिए और 0.80 एकड़ ज़मीन चारा उगाने के लिए हो...