लखनऊ, अप्रैल 17 -- यूपी में डेयरी क्षेत्र में 5000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इससे प्रदेश में 13000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2026 में ये एमओयू हुए।इसके तहत डेयरी प्लांट, मिल्क चिलिंग सेंटर, कैटल फीड प्लांट, मिल्क टैंकर, कोल्ड चैन तथा दुग्धशाला के बाहर तकनीकी उन्नयन जैसे क्षेत्रों में काम होगा। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि डेयरी क्षेत्र यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह क्षेत्र न केवल रोजगार सृजन का प्रमुख साधन है, बल्कि राज्य के सकल मूल्यवर्धन में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह भी पढ़ें- आधुनिक तकनीकों, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों की दी गई जानकारी इस क...