डेयरी कॉन्क्लेव में पशुपालकों को दी योजनाओं की जानकारी
शामली, अगस्त 6 -- शामली। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चन्द्रभानु कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. ने जूम माध्यम से प्रदेशभर के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों, नंद बाबा दुग्ध मिशन के लाभार्थियों एवं उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आधुनिक डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में नंद बाबा दुग्ध मिशन, आधुनिक डेयरी प्रबंधन, चारा प्रबंधन, पशु रोग नियंत्रण एवं टीकाकरण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.