हापुड़, मार्च 21 -- क्षेत्र के गांव करीमपुर में डेयरी के कमरे की छत गिरने से वह मौजूद बैठे दंपति दब गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोनो का उपचार चल रहा है। गांव निवासी गुड्डू गांव में ही डेरी चलाते है। उनके डेयरी वाला मकान करीब 15 से 20 साल पुराना है। बारिश होने से दो दिन से मकान काफी बुरी स्थिति में पहुंच गया। बताया गया है कि शनिवार को गुड्डू अपनी पत्नी प्रीति के साथ डेयरी में बैठा हुआ था। तभी अचानक सबसे पहले उनके डेयरी के ऊपर की छत जबकि कुछ देर के बाद ही नीचे वाली छत उनके ऊपर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर दंपति घायल हो गए। घायल दंपति को आस पास के लोगों ने बाहर से निकाल कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान...