सहारनपुर, फरवरी 28 -- सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर खाद्य अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला और कथित धन उगाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। समिति अध्यक्ष धीरज नरुला ने बताया कि अधिकारियों की अनुचित मांग पूरी नहीं करने पर विभाग द्वारा डेयरियों पर सैपंलिंग तेज कर दी गई है। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मामले की जांच की मांग की है। समिति का कहना है कि सैंपलिंग की प्रक्रिया को केवल बहाना बनाकर व्यापारियों से अवैध धन उगाही की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैंपल लेते समय न तो कोई रसीद दी जाती है और न ही सैंपल नंबर प्रदान किया जाता है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित अधिकारी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर महामंत्री सत्यम पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.