बिजनौर, जून 9 -- धामपुर चौराहे के शामिल स्थित डेयरी कर्मी पिता-पुत्र को तीन व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।सोमवार को गांव कुंडा खुर्द निवासी इस्लाम पुत्र अली हसन ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह स्वयं तथा उसका पुत्र सोफयान धामपुर चौराहे के पास स्थित मालिक डेयरी पर काम करते हैं। रविवार की रात उसका पुत्र सोफयान बर्तन साफ करने के लिए पास में लगे सरकारी नल से पानी लेने गया था।तभी फुरकान पुत्र नामालूम, सलमान, सादाब पुत्रगण फुरकान निवासी मोहल्ला हजरतनगर नूरपुर ने उसके पुत्र सोफयान के साथ गाली गलौज के साथ लात घुसो से मारपीट करने लगे व धारदार हथियार से हमला किया। सोफयान के आंख के पास व सिर में भी गुम चोट आयी है। वह सोफयान के बचाव के लिए गया इन्हने उसके साथ भी मारपीट की। भीड को इकठ्ठा देख व पुलिस के आने पर यह सोफयान को जान से मारने की धमकी देकर भाग...