वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी, हिटी। डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए बीएचयू में 19 और 20 सितंबर को 'रंगीलो काशी' का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय के हेलीपैड मैदान में दो दिवसीय पशु मेला राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज आयोजित करेगा। इसमें चैंपियन गाय-भैंस के दुग्ध-दोहन (मिल्किंग) का प्रदर्शन किया जाएगा। उनके पालकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 'रंगीलो काशी' के मद्देनजर गुरुवार को आयुक्त सभागार में कमिश्नर एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में बैठक हुई। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में पशु मेले की तैयारियों पर विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए गाय-भैंसों की अर्हता तय की गई है। यह भी पढ़ें- डेयरी उद्योग को बढ़ावा देगा 'रंगीलो काशी' देसी नस्ल की गीर गाय के लिए न्यूनतम 15 लीटर दूध दे...