विशेष संवाददाता, अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश में अब दूध और दूध से बने उत्पादों में मिलावट करने वालों की खैर नहीं है। योगी सरकार ने इन पर सख्त रुख अपना लिया है। डेयरी उत्पादों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित लोगों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित ब्रांड के सभी उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही उसका लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ रोशन जैकब ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किए हैं। डॉ जैकब ने बताया कि ऐसे दूध और दूध से बने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है, जिनमें भिन्न प्रकृति की मिलावट पाई जाएगी। बीते दिनों डेयरी उत्पादों को लेकर की गई छापेमारी में यह साफ हुआ है कि इनमें बड़े पैमाने पर मिलावट की जा रही है। कई...