इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इटावा। यूपी कैटेट, जेईई मेंस, आईसीएआर के जरिए डॉ भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ ही डेयरी व फिशरी कॉलेज में एडमिशन की शुरुआत हो गई है। यूपी कैटेट परीक्षा के फॉर्म 30 मार्च से 30 अप्रैल के बीच भरे जा रहे हैं। ऐसे में इटावा और उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रवेश का सुनहरा मौका है। कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि बांदा विश्वविद्यालय द्वारा इस बार यूपीकैटेट 2026 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा पात्रता, शुल्क व अन्य जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में 29 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.