चंदौली, मार्च 3 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार की ओर से आगामी सात मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसको लेकर डेमोक्रेटिक बार के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मिलकर मुख्य अतिथि के लिये आग्रह किया। मंत्री ने शपथ ग्रहण समारोह में आने का भरोसा दिया। इस दौरान होली की मंत्री ने जनपदवासियों के साथ अधिवक्ताओं को होली की बधाई दिया। विशिष्ठ अतिथि एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव रहेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष डेमोक्रेटिक बार जर्नादन मिश्रा, रतेन्द्र राजभर, सूरज सिंह, अरविंद राजभर, रामप्यारे राजभर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...